राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज के 52वें दीक्षांत समारोह में की शिरकत

Spread the love

राजिंदर गुप्ता , अध्यक्ष बोर्ड ऑफ गवर्नर्स, पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, ने दीक्षांत समारोह में माननीय राष्ट्रपति का किया स्वागत
चंडीगढ़, 09 अक्टूबर, 2022
   भारत की राष्ट्रपति माननीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज चंडीगढ़ में पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज के 52वें दीक्षांत समारोह और शताब्दी वर्ष के समापन समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल और यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक श्री बनवारी लाल पुरोहित , हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय और यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार श्री धर्म पाल, (आईएएस) भी उपस्थित थे।
श्री राजिन्दर गुप्ता चेयरमैन बोर्ड ऑफ गवर्नर्स पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज ने माननीय राष्ट्रपति का स्वागत किया और उन्हें एक शॉल भेंट की। राष्ट्रपति मुर्मू , पंजाब के राज्यपाल श्री बनवारी लाल पुरोहित, हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय और श्री गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर दीक्षांत समारोह का उद्घाटन किया।
पेक के 52वें दीक्षांत समारोह के दौरान 669 बीटेक, 168 एमटेक और 34 पीएचडी को डिग्री प्रदान की गई। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज के पूर्व छात्र श्री धर्म पाल (आईएएस), जो वर्तमान में यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं, को इस अवसर पर डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी, मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।


Spread the love
Scroll to Top